चूरू: राजस्थान विधानसभा में गतिरोध पर चूरू विधायक हरलाल सहारण ने दिया बयान, कहा- कांग्रेस के पास ना तो विजन और ना ही कोई काम
Churu, Churu | Feb 25, 2025 राजस्थान विधानसभा में चल रहे गतिरोध पर मंगलवार को चूरू विधायक हरलाल सहारण ने बयान दिया है। विधायक हरलाल सहारण ने सैनिक बस्ती स्थित पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के आवास पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस के पास ना तो विजन है और ना ही कोई काम। कांग्रेस सदन में गतिरोध पैदा कर झूठी वाह वाही लूटने का काम कर रही है।