कोल: नुमाइश मैदान में गरजे सीएम योगी, कहा- 2017 से पहले एक परिवार के लोग नौकरी करते थे, जो वसूली पर निकल जाते थे
Koil, Aligarh | Aug 5, 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अलीगढ़ दौरे पर रहे। अलीगढ़ में उन्होंने 958 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसी बीच उन्होंने नुमाइश मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया है। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है।