कोल: 5 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का होगा जनपद भ्रमण कार्यक्रम, विकासपरक योजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास
Koil, Aligarh | Aug 4, 2025 05 अगस्त, 2025 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर द्वारा प्रातः 09ः50 मिनट आईटीआई मैदान स्थित हेलीपैड पर पधारेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री प्रातः 10ः00 बजे कलैक्ट्रेट सभागार पहुंचकर मंडलभर के सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद बैठक करेंगे।