कोल: सीएम योगी के आगमन से पूर्व, पुलिस और PAC ने BVS अध्यक्ष को किया हाउस अरेस्ट, सीएम से मिलने का किया था ऐलान
Koil, Aligarh | Aug 5, 2025 सीएम योगी के आगमन से पहले ही भ्रष्टाचार विरोधी सेना के अध्यक्ष पंडित केशव देव को पुलिस और PAC ने हाउस अरेस्ट कर लिया। भ्रष्टाचार विरोधी सेना के अध्यक्ष पंडित केशव देव ने सीएम के आगमन पर सीएम योगी से मिलकर विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायत करने का ऐलान किया था। सोमवार देर रात्रि पुलिस और पीएसी बल पंडित केशव देव के कार्यालय पहुंचा और हाउस अरेस्ट कर लिया।