रॉबर्ट्सगंज: डाला चौकी अंतर्गत वैष्णो मंदिर के बगल में सत्यम शिवम सुंदरम होटल के सामने से बाइक चोरी, घटना कैमरे में हुई कैद
वैष्णो मंदिर के पास सत्यम शिवम सुंदरम होटल के सामने से एक बाइक चोरी हो गई। भुक्तभोगी ने पुलिस को तहरीर देकर बाइक खोजे जाने की गुहार लगायी है। मुकेश कुमार पुत्र रामचंद्र भारती निवासी घिवही, विढ़मगंज ने चौकी में तहरीर देकर बताया कि होटल में हो रहे एक मीटिंग में शामिल होने के लिए होटल के बाहर बाइक खड़ा करके गया था। लौटा तो बाइक नहीं थी।