उरई: कालपी कोतवाली क्षेत्र में एक होमगार्ड को ट्रक ने कुचला मौके पर हुई मौत मेडिकल कॉलेज में हुआ पोस्टमार्टम।
Orai, Jalaun | Jun 9, 2024 उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृतक होमगार्ड के परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, होमगार्ड अपनी ड्यूटी पर जा रहा था तभी नेशनल हाईवे 27 पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने होमगार्ड को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।