कोरांव: बढ़वारी कला के रहने वाले सीआरपीएफ जवान की जमुई, बिहार में तबीयत बिगड़ने पर हुई मौत, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
कोरांव थाना क्षेत्र के बढ़वारी कला गांव निवासी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान संतोष तिवारी का बुधवार शाम निधन हो गया। बिहार के जमुई जिले में तैनात संतोष तिवारी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद मुगलसराय के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हुई। जानकारी के अनुसार, 42 वर्षीय संतोष तिवारी पुत्र श्यामा कांत तिवारी तैनात थे।