बोध गया: सुप्रीम कोर्ट के जज एस.वी.एन. भट्टी पहुंचे बोधगया, महाबोधी मंदिर में की पूजा-अर्चना
Bodh Gaya, Gaya | Apr 17, 2026 सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस. वी. एन. भट्टी ने अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान पत्नी एस. अनुपमा भट्टी के साथ महाबोधि मंदिर में दर्शन किए। बोधगया पहुंचने पर BTMC के पदाधिकारियों ने पारंपरिक खादा भेंट कर स्वागत किया। मंदिर में भिक्षुओं द्वारा विशेष प्रार्थना और मंत्रोच्चार किए गए, जिसके बाद उन्होंने परिसर का भ्रमण किया।