लोहरदगा: अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से युवक गंभीर घायल, परिजन निजी अस्पताल ले गए
लोहरदगा। सेन्हा जाने वाले रास्ते में रिअडा के पास रविवार को सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार लोहरदगा से लौट रहे युवक को एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया