भीलवाड़ा: ओवरटेक के दौरान रोडवेज बस ने कार को मारी टक्कर, अजमेर पुलिया पर लगा लंबा जाम, ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची
भीलवाड़ा। राजसमंद से चित्तौड़गढ़ की ओर जा रहे राजसमंद निवासी भरत पालीवाल की आल्टो कार सोमवार शाम को अजमेर पुलिया के पास हादसे का शिकार हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार ओवरटेक कर रही थी, तभी पीछे से आ रही रोडवेज बस ने साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और पुलिया पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।