गोरखपुर: नगर निगम ने शहर के जोन 1 से 4 में हाउस टैक्स बकायदारों के खिलाफ अभियान चलाकर ₹1785319 रुपए वसूला
हाउस टैक्स बकायदारों के खिलाफ नगर निगम ने आज अभियान की शुरुआत किया। यह अभियान शहर के जोन 1 से लेकर 4 तक में चलाया गया। जहां पर बकायदरों से 1785319 रुपए की वसूली की गई नगर निगम के जोनल अधिकारियों ने बकायदारों को हिदायत देते हुए कहा कि जल्द से जल्द अपने बकाया हाउस टैक्स को जमा करें अन्यथा प्रॉपर्टी को सील करके उसे कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।