गोरखपुर: गैर इरादातन हत्या के आरोपी को पिपराइच पुलिस ने लगड़ी से किया गिरफ्तार
पारिवारिक विवाद में अपने ही रिश्तेदार को ईंट से मारकर मौत के घाट उतारने वाले आरोपी पिंटू उसे बंटी निषाद को पिपराइच पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के इल्जाम में आज गिरफ्तार किया। उसे अदालत में पेश किया गया।जहां से अदालत ने उसके अपराध की गंभीरता को देखते हुए उसे जेल रवाना कर दिया। हत्या में इस्तेमाल ईंट को पुलिस ने बरामद कर लिया।