गोरखपुर: कैंट थाना क्षेत्र में लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए सड़क पर उतरी आईपीएस अंशिका वर्मा
आईपीएस ऑफिसर अंशिका वर्मा ने मंगलवार को कैंट थाना क्षेत्र में जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए अपने मातहत के साथ पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों से सामान को दुकान के अंदर रखने की अपील की ताकि सड़क पर अतिक्रमण न हो। उन्होंने नगर निगम के साथ मिलकर आगे भी कार्रवाई करने की बात कही।