गोरखपुर: रेलवे स्टेशन चौकी इंचार्ज महेश कुमार चौबे ने तत्परता से खोए हुए ट्रॉली बैग व कीमती जेवरात को बरामद कर आवेदक को लौटाया
बाराबंकी निवासी राहुल सिंह का 2 जनवरी को रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 2 पर ई-रिक्शा पर ट्रॉली बैग भूलवश छूट गया था। जिसमें कपड़े व कीमती जेवरात थे। रेलवे स्टेशन चौकी इंचार्ज महेश कुमार चौबे ने CCTV कैमरे की मदद से ई रिक्शा चालक को ढूंढ निकाला और आज ट्रॉली बैग व उसमें रखा हुआ समस्त सामान राहुल सिंह को बुलाकर सुपुर्द कर किया।