गोरखपुर: जालसाजी कर पैसा हड़प करने वाले दो आरोपियों को एम्स पुलिस ने कूड़ाघाट से किया गिरफ्तार
लोगों को अपनी जाल में फंसाकर और फर्जी दस्तावेज व कागजात के जरिए पैसा हड़प करने वाले गौतम प्रसाद राय व सत्यज्ञान मौर्य को एम्स पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह लोगों को लुभावने वादे करते थे और उनके साथ ठगी कर फरार हो जाते थे। इन दोनों का लंबा चौड़ा अपराधी इतिहास भी है। आज इनको अदालत में पेश किया गया। अपराध की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने इनको जेल भेज दिया।