राजगढ़ CMHO शोभा पटेल की मौजूदगी में बुधवार को दोपहर 3:00 बजे करीब राजगढ़ जिले के तीन ब्लाक के फार्मासिस्ट की बैठक निजी होटल में आयोजित की गई। इस बैठक में सीएमएचओ ने सभी फार्मासिस्टों को दो प्रकार की दावों को बिना डॉक्टर के परिचय किसी भी व्यक्ति को न देने की बात कही। इस दौरान उन्होंने जिले में 12 मेडिकलों पर फार्मासिस्ट की नहीं मिलने पर नोटिस जारी किए।