बाह: बाह में सरकारी पिस्टल चोरी के मामले का हुआ खुलासा, पुलिस ने 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना बाह व पिनाहट पुलिस ने संयुक्त अभियान में सरकारी पिस्टल चोरी के मामले का खुलासा किया। डीसीपी पूर्वी अतुल शर्मा ने एसीपी बाह गौरव सिंह की मौजूदगी में शुक्रवार दोपहर 3 बजे प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 सरकारी पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस, 1 फैक्ट्रीमेड पिस्टल, 950 रुपये नकद, मोबाइल और एक बाइक बरामद की।