पोहरी: प्रताड़ना से तंग आकर एक शख्स ने लगाई आग,मर्ग जांच से पुलिस ने 5 लोगो के खिलाफ दर्ज किया मामला
खबर पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले नयागांव की है। जहा जमीनी विवाद को लेकर प्रताड़ना से तंग आकर एक शख्स ने आग लगा ली जिसके चलते उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। जहा पुलिस ने मर्ग जांच के आधार पर मृतक के परिजनों के कथनों पर से 5 लोगो के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रताडित सहित अन्य धाराओं के तहत शनिवार दोपहर 3:30 बजे मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।