आगर: सीएम डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी की, आगर-मालवा की 1 लाख से अधिक महिलाओं को मिली सौगात
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को एक और बड़ी सौगात दी गई है। सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित कार्यक्रम में रविवार दोपहर 3:30 बजे आगर-मालवा जिले की 1 लाख 13 हजार 838 पात्र लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 35वीं किस्त के रूप में 1500 रुपए अंतरित किए गए।