चांदपुर: बिजनौर में नूरपुर पुलिस ने परिवहन विभाग की फर्जी वेबसाइट से साइबर ठगी करने वाले 7 लोगों को किया गिरफ्तार
बिजनौर में डीआईजी के आदेश के बाद साइबर ठगों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर आज नूरपुर पुलिस ने साइबर ठगो के गिरोह को गिरफ्तार किया है। गुरुवार दोपहर 2:00 बजे नूरपुर पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि परिवहन विभाग की फर्जी वेबसाइट का इस्तेमाल करके यह गिरोह लोगों से ठगी कर रहा था। शिकायत के बाद सभी को गिरफ्तार किया गया है