पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया SP ने सदर थाना में प्रेस वार्ता कर 6894 लीटर विदेशी शराब बरामदगी की जानकारी दी
पूर्णिया पुलिस ने सुधा मिल्क के कंटेनर से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। पुलिस ने कंटेनर से 6894 लीटर विदेशी शराब की खेप जब्त की है।जिसकी कीमत 80 लाख रुपए है। गुप्त सूचना पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर पुलिस ने यूपी के नंबर प्लेट वाले कंटेनर से शराब की खेप पकड़ी है। दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। उक्त आशय की जानकारी पूर्णिया SP ने प्रेस वार्ता कर दी