पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के चंद्रही में जमीन विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर तेजाब फेंका, हायर सेंटर रेफर
पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र के चंद्रही वार्ड नंबर 14 में शनिवार को दोपहर लगभग 3 बजे दो कट्ठा जमीन के विवाद को लेकर बड़े भाई नेअपने छोटे भाई की आंखों में तेजाब डाल दिया.वारदात को अंजाम देकर बड़ा भाई फरार हो गया वहीं युवक को इलाज के लिए पूर्णिया GMCH में भर्ती कराया गया लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया.