पूर्णिया पूर्व: पासवान चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने महिला शिक्षिका से 4 लाख 55 हजार रुपये छीन लिए
शनिवार की दोपहर 2:30 बजे सदर थाना क्षेत्र के रामबाग पिंक सिटी मोर के राजेंद्र प्रसाद रजक की पत्नी उषा कुमारी बाड़ीहाट स्थित सरकारी स्कूल की शिक्षक है। उषा कुमारी भारतीय स्टेट बैंक मेन ब्रांच से 4.55 रुपए निकाल कर अपने घर की ओर जा रही थी। तभी पासवान चौक के समीप एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उषा कुमारी के हाथों से पर्स का झपटा मार कर रुपए लेकर फरार हो गया।