नैनवां: दबलाना गांव के पास मेज नदी पुलिया पार कर रहा एक व्यक्ति बहा, वहां मौजूद लोगों ने निकाला सुरक्षित
Nainwa, Bundi | Aug 26, 2024 दबलाना गांव के पास मेज नदी की पुलिया पार करते समय तेज बहाव में एक व्यक्ति बह गया। पुलिया पर मौजूद लोगों ने रेस्क्यू वह बचाव राहत कार्य शुरू करके कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। महादेव मंदिर में बिल्वपत्र चढ़ा कर वापस आते समय दबलाना निवासी संत राम लक्ष्मण दास बैरागी के साथ यह हादसा हुआ।