नैनवां: रजलावता गांव रोड स्थित एक सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, मकान से चांदी के सिक्के पायजेब व कपड़े किए चोरी
Nainwa, Bundi | Aug 26, 2024 नैनवा थाना क्षेत्र के रजलावता गांव रोड स्थित एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। मकान से कर चांदी के सिक्के पायजेब व कपड़े चोरी कर ले गए। जानकारी अनुसार रजलावता रोड पर स्थित भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अखिलेश जैन के सूने मकान में चोरी हो गई। नैनवा पुलिस चोरी का सुराग लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।