ओबरा: चैनपुर गांव में सर्पदंश से पूर्व बीडीसी की मौत, करैत सांप ने सोते समय गले में काटा
Obra, Sonbhadra | Jul 27, 2026 सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र में सर्पदंश से एक पूर्व बीडीसी सदस्य की मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि सोते समय करैत सांप ने उनके गले में काट लिया था।मृतक की पहचान चैनपुर गांव निवासी 56 वर्षीय लक्ष्मण पुत्र सोबरन के रूप में हुई है, जो पूर्व क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) सदस्य थे। परिजनों के अनुसार, रविवार रात भोजन के बाद लक्ष्मण अपने कमरे में सोने गए थे।