मंडला: बबैहा पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर में पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल
Mandla, Mandla | Apr 14, 2026 जबलपुर हाईवे स्थित बबैहा पुल पर मंगलवार शाम 7.30 बजे करीब एक हृदय विदारक सडक़ दुर्घटना हो गई, जिसमें पति की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के जुझारी निवासी रामचरण मरकाम अपनी पत्नी धनिया बाई के साथ ससुराल मंगलगंज से गेहूं कटाई कर लौट रहे थे। इसी दौरान बबैहा पुल पार करते समय हादसा हुआ।