गया टाउन सीडी ब्लॉक: हदहदवा पहाड़ी घूमने गए दंपति से लूटपाट और मारपीट मामले में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
गयाजी। शहर के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत हदहदवा पहाड़ी पर लूट की घटना करने के मामले में शामिल दूसरे आरोपी बॉबी कुमार पिता संजय यादव खटकाचक के रहने वाले को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी आज दिनांक 26 अप्रैल रविवार की शाम 6 बजे मगध मेडिकल थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार ने देते हुए बताया।