खेकड़ा: बोपुरा में प्रशासन ने अवैध मस्जिद व मदरसा को बुलडोजर चलाकर किया ध्वस्त, खेत की जमीन पर बिना अनुमति बनाए थे ढांचे
शासन स्तर पर प्राप्त शिकायत के क्रम में जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देशानुसार तहसील बड़ौत क्षेत्र के ग्राम बोपुरा में बिना वैधानिक अनुमति के किए जा रहे निर्माण की जांच तहसील बड़ौत की राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। जांच में पाया गया कि मुजफ्फरनगर जनपद की तहसील बुढ़ाना निवासी शौकीन द्वारा ग्राम बोपुरा में मस्जिद एवं मदरसा इस्लामिया सबीलुल