कालपी: कालपी में NH-27 सिक्सलेन परियोजना के तहत अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज, दुर्गा मंदिर से मुन्नाफुल चौराहे तक हटे अवैध कब्जे
Kalpi, Jalaun | Apr 11, 2026 कालपी में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 को सिक्सलेन बनाने की तैयारी के तहत प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज कर दिया है, शनिवार की दोपहर 1 बजे अभियान के दसवें दिन दुर्गा मंदिर से मुन्नाफुल पावर चौराहे तक बुलडोजर चलाकर अस्थायी निर्माण, टीनशेड, गुमटियां और होर्डिंग्स हटाए गए, प्रशासन की सख्ती के चलते कई लोगों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया।