भीलवाड़ा: मंत्री जोराराम कुमावत का भीलवाड़ा दौरा, लक्ष्मीपुरा एवं फ़लामादा पंचायत समिति में विकास कार्यों का किया
राजस्थान सरकार के देवस्थान, गौपालन और पशुपालन एवं डेयरी विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत रविवार को भीलवाड़ा के एक दिवसीय दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने लक्ष्मीपुरा में 2 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया।लक्ष्मीपुरा के पश्चात मंत्री कुमावत फ़लामादा पंचायत समिति पहुँचे जहाँ उन्होंने 3 करोड़ 18 लाख के कार्यो का शिलान्यास किया।