कुमारडुंगी थाना के हल्दीपोखर गांव में घर के पास झाड़ी और पत्ते की सफाई के दौरान छिपे सांप के काटने से 39वर्षीय रेशों हेंब्रम की मौत हो गई। शुक्रवार को दिन ग्यारह बजे घटी इस घटना के बाद रेसों हेंब्रम परिवार वालों ने जल्दबाजी में उसे कुमारडुंगी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया । वहां डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया।