कैसरगंज: कैसरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मासूम के दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा
पाक्सो कोर्ट ने मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपी को दोषसिद्ध मानते हुए गुरुवार को उसे फांसी की सजा सुनाई है । आरोप पत्र दाखिल होने के एक महीने के अंदर अदालत ने सुनवाई पूरी करते हुए आरोपी को सजा सुनाई है ।जनपद के कैसरगंज थाना क्षेत्र स्थित एक ग्राम दो माह पूर्व 13 मई को सात साल के मासूम का झाड़ियों में गला कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई थी