पटना ग्रामीण: पशुपालन विभाग में संविदा पर काम करने वाले पशु मैत्री ने भाजपा कार्यालय का किया घेराव, किया जमकर प्रदर्शन
पशुपालन विभाग में संविदा पर काम करने वाले पशु मैत्री ने मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे भाजपा कार्यालय का घेराव किया और जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वह लोग 2010 से काम कर रहे हैं लेकिन अब तक मासिक मानदेय उन्हें नहीं मिल रहा है।