पटना ग्रामीण: नए साल से बांकीपुर डाकघर में सुबह 8 से रात 8 बजे तक आधार अपडेट करने की सुविधा मिलेगी
बांकीपुर डाकघर में नये साल से आधार सेवाओं को बड़ा विस्तार मिलने जा रहा है. आम लोगों की बढ़ती भीड़ और परेशानियों को देखते हुए डाक विभाग इसकी तैयारी में जुटा है. एक जनवरी से यहां सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक आधार-संबंधित सभी कार्य उपलब्ध होंगे.