पटना ग्रामीण: तेजस्वी यादव के यूरोप दौरे पर नित्यानंद राय का तंज, कहा- बिहार की राजनीति से गायब
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों अपनी फैमिली के साथ यूरोप टूर पर है। इसे लेकर शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार की राजनीति से नदारत हो गए हैं और तेजस्वी यादव का बिहार से नदारत होना यह यह बताता है कि तेजस्वी यादव को बिहार और बिहार के लोगों से कोई लगाव नहीं है।