पटना ग्रामीण: पटना से मुंबई का किराया ₹90000 तक पहुंचा, इंडिगो ने कई उड़ानें रद्द कीं, 3000 यात्री लौटे
क्रू मेंबर की कमी के कारण देश भर में इंडिगो की कई फ्लाइट्स कैंसिल हो गई है। वहीं इसका असर पटना एयरपोर्ट पर भी लगातार देखने को मिल रहा है। पटना एयरपोर्ट से पिछले तीन दिनों में करीब 3000 यात्री वापस लौटे हैं। यह तस्वीर हम आपको शनिवार शाम करीब 4:00 बजे की दिखा रहे हैं जहां कई यात्री ऐसे हैं जो शुक्रवार से ही यहां इंतजार कर रहे हैं।