शिवपुरी नगर: शहर में एक ही रात 4 किराना दुकानों में चोरी, कार सवार चोर CCTV में कैद; पुलिस गश्त पर उठे सवाल
शिवपुरी शहर में चोरों ने एक ही रात कोतवाली और देहात थाना क्षेत्र की चार किराना दुकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपए की नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। खास बात यह रही कि चारों आरोपी एक काले रंग की कार में सवार होकर शहर में घूमते रहे और अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देते रहे। दो दुकानों में चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।