सिमगा: औरेठी स्थित अमृतमय फूड्स में छापा, पनीर किया गया नष्ट, फर्म हुआ सील
सिमगा के ग्राम औरेठि स्थित अमृतमय फूड्स प्राइवेट लिमिटेड में खाद्यान्न औषधि प्रशासन राजस्व विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की यहां पर जांच में पाया गया कि एनालॉग पनीर का निर्माण किया जा रहा था पनीर का नमूना जांच के लिए भेजा गया है साथ ही टीम ने लगभग 100 किलो पनीर को यहां से नष्ट किया है, और फर्म को सिल कर दिया गया है।