गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के खटकाचक मोड पर मोमो खा रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, मौत के बाद आक्रोशितों ने 3 घंटे किया सड़क जाम
गया विष्णुपद थाना क्षेत्र के खटकाचक मोड़ पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मंगलागौरी बाईपास निवासी रामप्रवेश प्रजापति के रूप में हुई है, जो एक निजी इलेक्ट्रॉनिक सर्विस सेंटर में कार्यरत था।मृतक सड़क किनारे बाइक खड़ी कर मोमो खा रहा था, तभी झारखंड नंबर की एक अनियंत्रित कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।