भीलवाड़ा: पुर पुलिस ने धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने वाले 10 हजार के इनामी नकबजन को गिरफ्तार किया, चार थानों में है वांछित
जिले की पुर थाना पुलिस ने धार्मिक स्थलों और मंदिरों में चोरी व नकबजनी की वारदातों में लंबे समय से फरार चल रहे शातिर बदमाश जगदीश कंजर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पर भीलवाड़ा और राजसमंद जिले में कुल 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था।