मोतिहारी: मोतिहारी में नवनिर्मित आरोग्य भवन का जिला अधिकारी ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
मोतिहारी जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल द्वारा नवनिर्मित आरोग्य भवन (दीनदयाल उपाध्याय सभागार) का निरीक्षण किया गया एवं भवन के साज सज्जा और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने सम्बन्धी आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक अब इसी भवन में आयोजित करें।