पटना ग्रामीण: सदाकत आश्रम में ‘सर्वोदय संकल्प शिविर’ का समापन, 42 प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र मिला
पटना स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में दूसरे चरण के तीन दिवसीय ‘सर्वोदय संकल्प शिविर’ का समापन रविवार शाम 4 बजे हो गया। समापन सत्र को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि शिविर से प्रशिक्षित कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएंगे। उन्होंने इसे कांग्रेस की वैचारिक क्रांति और संगठन सृजन का