कामां: कैथवाड़ा पुलिस ने गौ मांस के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
कैथवाड़ा पुलिस और डीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में गौ मांस के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40 किलो अवैध गोमांस बरामद किया। आरोपी गोमांस को ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में थे। मामले में राजस्थान गोवंश प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।शुक्रवार शाम 7 बजे मिली जानकारी।