रॉबर्ट्सगंज: साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पीड़ित को वापस किए 24 हजार रुपये
सोनभद्र पुलिस की प्रभावी कार्रवाई से एक बार फिर साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को राहत मिली है पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र ने मंगलवार दोपहर 12 बजे त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी में गंवाए गए 24 हजार रुपये पीड़ित को वापस दिलाए हैं,रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के अकड़ौर गांव निवासी विजय कुमार को राहत मिली है।