वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 के दूसरे दिन मंगलवार को जिलेभर में जनभागीदारी से गतिविधियां हुईं। सीईओ विनय पाठक ने बताया कि 34 ग्राम पंचायतों में नुक्कड़ नाटकों से जल बचाने का संदेश दिया गया। 295 पंचायतों में 74 अमृत सरोवर व जल संरचनाओं का पूजन-निरीक्षण किया।