धरहरा: एक बेटे की चिता की आग ठंडी भी नहीं हुई, दूसरे बेटे का पहुंचा शव; एक ही घर से उठीं दो अर्थियां
पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित तारातला इलाके में 23 जून को निर्माणाधीन चार मंजिला चाय गोदाम ढहने से मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड अंतर्गत मिर्जाचक लगमा गांव के तीन युवकों की दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके को गहरे शोक में डुबो दिया। मृतकों में घी कुमार उर्फ प्रेम, मन्नू कुमार और श्रीचन कुमार शामिल हैं।