फिरोज़ाबाद: मालवीय नगर के थाना दक्षिण क्षेत्र में उधारी के ₹5000 के लेनदेन में मां-बेटे के साथ हुई मारपीट, पुलिस ने कराया मेडिकल
थाना दक्षिण क्षेत्र मालवीय नगर निवासी राहुल व उसकी मां कलावती संग पड़ोस के ही व्यक्ति ने पांच हजार रूपये उधारी के लेनदेन में मां बेटे को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। जिसकी सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों का सरकारी ट्रामा सेंटर में मेडिकल कराया है। जहां राहुल ने बताया उसके भाई पर भोला के पांच हजार थे भाई का देहांत हो गया, उसी का बकाया है।