फिरोज़ाबाद: अरांव रोड पर लाला भट्टा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे मजदूर को रौंदा, मजदूर की हुई दर्दनाक मौत
फ़िरोज़ाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के अराँव रोड लाला भट्टा के समीप अज्ञात वाहन एक व्यक्ति को रोदता हुआ मोके से फरार हुआ है। मृतक शक्स का नाम हबीब खा है। महोवा जिले का निवासी हबीब लाला भट्टा पर मजदूरी करता है। सामान खरीदकर भट्टा पर जा रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ है। मोके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।