फिरोज़ाबाद: थाना रसूलपुर क्षेत्र आसफाबाद की टूटी पुलिया के पास कूड़ा गाड़ी खाली करते समय नगर निगम कर्मचारी की उंगली कटी, घायल
भीकनपुर निवासी अरविन्द पुत्र मुन्नालाल सफाई कर्मचारी है वह नगर निगम कूड़ा गाड़ी आसफाबाद टूटी पुलिया पर खाली कर रहा था इसी दौरान अचानक से कंपट्रेटर में उसकी उंगली आ जाने से कट गई जिससे वह घायल हो गया। आनन फानन में उसे उपचार को लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।